Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
Crimeउत्तराखण्डलालकुआं

लालकुआं_पुलिस ने 200 नशीले इंजेक्शन के साथ एक को किया गिरफ्तार

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) लालकुआं में पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एक तस्कर को रोडवेज बस से नशीले इंजेक्शन लाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 200 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी बाजार कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल और एसओजी प्रभारी संजीत राठौर के नेतृत्व में सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद अकरम हुसैन उर्फ मुल्ला पुत्र मोहम्मद इसरार हुसैन निवासी इंदिरा नगर, काबुल का बगीचा, नूरी मस्जिद के पीछे, वार्ड नंबर 31 थाना बनभूलपुरा के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस (UP 25 FT-4177) से यात्रा कर रहा था और उसके पास मौजूद थैले से इंजेक्शन बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये इंजेक्शन बहेड़ी, बरेली निवासी रिहान और मुस्तफा से खरीदे थे। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम में बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार, आनंदपुरी, तरुण मेहता, संतोष बिष्ट और चंदन बिष्ट शामिल थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Check Also
Close