Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डगढ़वालदेहरादून

देहरादून_हर बॉल, हर ओवर पर लग रहा था सट्टा, पुलिस ने दबोचा सट्टा किंग,दो लाख रुपये भी किए फ्रीज

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा, एक आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और रजिस्टर से मिले अहम सुराग, ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के और नाम आए रडार पर

आईपीएल की आड़ में करोड़ों का खेल, पुलिस ने खोला ऑनलाइन सट्टेबाजी का राज़

देहरादून – आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को गोपनीय सूचना मिली थी कि मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टेबाजी कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी द्वारा एसओजी और कोतवाली पटेलनगर की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम ने सूचना संकलन के बाद मोहब्बेवाला क्षेत्र में दबिश दी, जहां अखिल बंसल पुत्र स्व. सुभाष बंसल, निवासी मोहब्बेवाला, को गो एक्सचेंज (Go Exchange) नामक प्रतिबंधित ऐप के माध्यम से आईपीएल मैच — मुंबई बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के दौरान सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन और एक रजिस्टर बरामद किया, जिसमें सट्टे से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज थीं। जांच के दौरान पता चला कि अभियुक्त के बैंक खाते में करीब 2 लाख रुपये सट्टेबाजी से अर्जित धनराशि जमा थी, जिसे पुलिस ने तत्काल फ्रीज कर दिया है।

पूछताछ में अभियुक्त अखिल बंसल ने बताया कि उसने गो एक्सचेंज ऐप पर अपनी ऑनलाइन आईडी बनाई थी, जिससे वह प्वाइंट्स खरीदकर छोटे सटोरियों और पंटर्स को सट्टा खिलवाता था। वह अपनी आईडी से अन्य लोगों को लॉगिन डिटेल्स देता और प्वाइंट्स को रुपये में बेचता। भुगतान का माध्यम गूगल पे और अन्य ऑनलाइन ट्रांजैक्शन थे। मैच में सट्टा हर बॉल, ओवर, चौका, छक्का, नो बॉल, वाइड बॉल और टीम की हार-जीत जैसे कई मापदंडों पर लगाया जाता था।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेश खुगशाल (चौकी प्रभारी, ISBT), कांस्टेबल हेमंती, निरीक्षक मुकेश त्यागी (प्रभारी SOG), उप निरीक्षक कुंदन राम, उप निरीक्षक विनोद राणा, कांस्टेबल ललित, पंकज, अमित, लोकेन्द्र, विपिन और आशीष शामिल रहे।

Check Also
Close