Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
Crimeउत्तराखण्डकालाढूंगी

कालाढूंगी_नगर पालिका बनी भ्र्ष्टाचार का अड्डा,सरकारी पैसे का किया जा रहा दूरप्रयोग

कालाढूंगी -(मुस्तज़र फारुकी) नगर पालिका कालाढूंगी क्षेत्र मे सड़क निर्माण में अनियमितता होना आजकल आम बात सी हो गइ है। इसके बावजुद नगर पालिका कालाढूंगी क्षेत्र के कुछ वार्डो मे चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार कुछ ज्यादा ही अनियमित्ताए बरतते हुए नजर आ रहे है। इन ठेकेदारो पर एक लंबे अरसे अनियमितता के बड़े बड़े आरोप लग रहे है।

स्थानिय लोग इसकी श्किायत भी अधिकारीयों से कर रहे हैं इसके बावजुद इनकी पैठ ऐसी है की इनका कुछ भी नही बिगड़ता बल्कि एक के बजाये इनहे कई और ठेके मिल जाते है। यही हाल है नगर पालिका कालाढूंगी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का है। यहां एक और वार्ड चार मे बन रहे सही शौचालय को तोड़कर फिर से उसका निर्माण किया जा रहा है इसको सरकारी पैसे को बेफाजुल खर्च किया जा रहा है।

सड़क का कार्यक्रम हो रहा है और दुसरी सीसी सड़कों पर टाइल्स बिछा देने व कई टाइल्स सड़कों को उखाड़कर फिर से वही टाइल्स बिछा देने तथा जिन सड़कों को तोड़कर जो हाल ही में सीसी सड़क बनाई गई हैं निर्माण कार्य में ठेकेदारो द्वारा बड़े ही पैमानो पर अनियमित्ता बढ़ती जा रही है। गिटटी और बालु की तुलना में सिमेंट का प्रयोग नही के बराबर कीया जाता है। जिससे नई बनी सड़के कुछ महिनो में ही टुट जाती है। वर्तमान ठेकेदार ने पहले भी नगर पालिका में कई सड़के बनाई है लेकिन कुछ महिनो में ही यह सड़के जर्जर हो गइ।

लेकिन इन ठेकेदार की चांदी है। स्थानिय लोग इस गलत सड़क निर्माण कार्य का लगातार विरोध कर रहे है। इसके बावजुद इनकी कोइ सुनवाई नही होती। ठेकेदार के कर्मचारी से पुछने पर वह सही जवाब नही दे पाते। जबकी मजदुर और मिस्त्री का कहना है की उनहे मालिक द्वारा जो आदेश दिया जाता है वे उसी का अनुशंसा करते है। इस अनियमित निर्माण कार्य को लेकर वार्ड के लेागो में भारी आक्रोश देखा जा रहा है वे लगातार अच्छी सड़क की मांग कर रहे वही नगर पंचायत कालाढूंगी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्यों में लीपापोती से नगर के ठेकेदार बाज नहीं आ रहे हैं।

अधिकारियों की हिदायत के बावजूद काम चलाऊ नीति के तहत काम आम है। कुछ ठेकेदार तो टेंडर की शर्तों तक को दरकिनार कर अपनी जेब भरने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहते। फिर इसके लिए चाहे गुणवत्ता से ही समझौता क्यों नहीं करना पड़े।

Check Also
Close