Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डकाशीपुर

यहाँ पुलिस ने दो जगहों पर छापा मारा नाबालिग जोड़े को अनैतिक कार्यों में लिप्त पाया देह व्यापार का पर्दाफाश

काशीपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की दो टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी करते हुए अनैतिक कार्य का पर्दाफाश किया है, ऊधम सिंह नगर के बाजपुर रोड़ पर स्थित एक शापिंग मॉल में संचालित कैफे में छापेमारी के दौरान दो नाबालिग लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगों हाथों हिरासत में लिया है।

इसके अलावा रामनगर रोड़ पर एक निर्माणाधीन मकान में संचालित किए जा रहे जिस्म फरोशी के धंधे से चार युवतियों को मुक्त कराया गया है, बाजपुर रोड़ पर शापिंग मॉल में चलाए जा रहे एक कैफ़े में एका एक की गई छापेमारी में दो नाबालिग को बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया, इस मामले कैफे को संचालित करने वाले को हिरासत में ले लिया गया।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की यह कार्रवाई देख कर दो स्पा सेंटर के संचालक मौके से भाग खड़े हुए और दुकानों पर ताले जड़ दिए वहीं रामनगर रोड़ पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में भी टीम ने छापा मारकर मौके से अनैतिक कार्य में लिप्त में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया और टीम ने हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि उन्हें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और कोलकाता से लाया गया था।

और उनसे जिस्म फरोशी का धंधा कराया जा रहा था एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी बसंती आर्य की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें संजीव कुमार सुधीर कुमार, सचिन जो कैफे संचालक है और आदिल सलमान और खालिद को मानव तस्करी से जुडी धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

Check Also
Close