Monday 20/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियोमालखाने में रखे 52 लीटर लहान को कराया गया नष्टचिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जपथरी गैंगरेप कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन कियाशिवगौरी वाटिका में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभागहरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, QR कोड से मिलेगी हर जानकारी
Crimeउत्तराखण्डकुमाऊँहल्द्वानी

हल्द्वानी/बनभूलपुर_अवैध गैस रिफिलिंग की खुलेआम कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी -(ज़फर अंसारी) हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में गैस की अवैध कालाबाजारी का मामला सामने आया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी के दौरान मौके से तीन बड़े सिलेंडर और पांच छोटे सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन को भी जब्त कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या पांडे, विजय जोशी और पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे समेत विभाग की पूरी टीम शामिल रही। टीम ने मौके पर एक ऑटो भी पकड़ा, जिसका इस्तेमाल इस अवैध रिफिलिंग में किया जा रहा था, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया।

जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि इस पूरे मामले में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है।

 

Check Also
Close