Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Crimeउत्तराखण्डऋषिकेशज़रा हटके

उत्तराखंड_लव जिहाद के नाम पर युवतियों की अस्मिता से खेलने वालों पर सख्त हो एक्शन – कुसुम कण्डवाल

ऋषिकेश – उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक समुदाय विशेष के आरोपी युवक द्वारा ऋषिकेश की एक लडकी को जूस में नसीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म एवम धर्मान्तरण का दवाब बनाने के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है।

उन्होंने मामले में एसएसपी अजय सिंह, थानाध्यक्ष ऋषिकेश से फोन पर वार्ता के क्रम में जानकारी ली और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा देवभूमि की युवतियों को लव जिहाद का निशाना बनाया तो खैर नहीं होगी। राज्य सरकार ने सख्त धर्मांतरण कानून बनाये हैं। साथ ही प्रेम के नाम पर जिहाद करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने निर्देश दिए है कि उस आरोपी के परिजनों की व उसके नजदीक के सभी लोगो की जांच होनी चाहिए और आरोपी को पनाह देने वाले व धर्मांतरण का दवाब और षडयंत्र बनाने वालो के विरुद्ध हो कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाए। लव जिहाद के नाम पर हमारी देवभूमि की युवतियों की अस्मिता से खेलने वालों पर सख्ताई से एक्शन होना चाहिए।

मामले में सख्ताई दिखाते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि बाहर से आये ऐसे व्यक्तियों की जांच की जाए तथा इसके लिए सघन अभियान चलाया जाए कि कही ऐसा आपराधिक मानसिकता का कोई संदिग्ध तो ऋषिकेश में नही रह रहा है।

Check Also
Close