Tuesday 16/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुईविश्व रक्तदाता दिवस पर शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार सम्मानित*देहरादून,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजामसूरी में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत से सनसनी, होमस्टे के कमरे में मिली लाशदिल्ली से घूमने आए दंपती की छुट्टियां मातम में बदलीं, नाक से बह रहा था खून; पुलिस हर पहलू से कर रही जांचदिल्ली में स्वर्गीय जसपाल राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारीसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतमानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें–प्रभारी मंत्री मदन कौशिकबीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधि
Haldwaniउत्तराखंड

ग्रामीणों की पीड़ा सदन में उठाने पर हल्द्वानी विधायक का‌‌ जताया आभार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा उत्तराखंड विधानसभा में बागजाला को राजस्व गांव बनाए जाने के मुद्दे को मजबूती से रखने हेतु बागजाला के ग्रामवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका अभिवादन किया और आभार जताया। इस दौरान बागजाला ग्रामवासियों ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हम बागजाला वासियों की पीड़ा को आपने सुना और हमारी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का कार्य किया है। हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे और हमें आपका ही सहारा है। ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक सुमित हृदयेश जी ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे हमेशा बागजाला के लोगों के साथ खड़े रहेंगे तथा उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम बागजाला को राजस्व ग्राम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बागजाला जनकल्याण समिति के संरक्षक इंदर पाल आर्य ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश का समर्थन और सहयोग बागजाला ग्राम के विकास और प्रगति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बागजाला जनकल्याण समिति के संरक्षक इंदर पाल आर्य, अध्यक्ष कैलाश चंद, सचिव चंद्र प्रकाश, कोषाध्यक्ष दया किशन सहित जगदीश आर्य, रमेश, कैलाश आर्य, मोहन राम, वीर सिंह, हयात सिंह, कुंदन सिंह, कैलाश नेगी, त्रिलोचन जोशी, सूबेदार रमेश प्रसाद, मनीराम, दीवान राम, खीम राम, मोहन राम, धर्म सिंह, पान सिंह, राम सिंह, योगेश आर्य, पूरन चंद्र, उमेद राम, कैलाश नेगी, मनीष गुप्ता, हरकेश आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close