Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
Haldwaniउत्तराखंड

यहां रिजॉर्ट में महिलाओं समेत 33 लोग पकड़े, मैनेजर का हजारों का चालान काटा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

“द पाम रिजॉर्ट ” भीमताल में कुछ लोगों ने तेज आवाज में साउंड बजाकर काफी शोर शराबा/उत्पाद मचाया। रिजॉर्ट के आस पास आवासीय परिसर वालों ने इस पर आपत्ति जताई। इससे बोर्ड छात्रों की परीक्षाओं की तैयारी में खलल पड़ रहा है। इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए बीती रात्रि पांच मार्च की रात की रिजॉर्ट में दबिश देने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एस ओ जी व अन्य की एक संयुक्त टीम गठित की।

नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर मामूर कर तत्काल कार्यवाही करते हुए “द पॉम रिजॉर्ट” भीमताल में रात्रि में दबिश दी गई। दबिश के दौरान रिजॉर्ट में ओम साईं कैमिकल कम्पनी मेरठ (उ०प्र०) द्वारा आयोजित एक समारोह में मौके पर कुल 32 व्यक्ति (26पुरुष,06 महिलाएं) मौजूद पाए गए । जहां पर साउंड बजाकर काफी शोर शराबा मचाया जा रहा था। जिस पर विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष भीमताल ने रिजॉर्ट में शोर शराबा कर उत्पात मचाने वाले कुल 26 व्यक्तियों के मौके पर ही उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 250/- रुo प्रत्येक के नगद चालान कर कुल 6,500/- रुo संयोजन शुल्क जुर्माना किया गया। साथ ही रिजॉर्ट प्रबंधक के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में 10,000 रुपया का चलान भी किया गया। रिजॉर्ट में मौजूद उपरोक्त सभी को चेतावनी दी गई कि इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो अन्यथा वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close