Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

यहां सड़क हादसे में राज्य आंदोलनकारी की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 
ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत में राज्य आंदोलनकारी गणेश सिंह मुडेला (52) का निधन हो गया। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। गौहर पटिया निवासी गणेश सिंह मुडेला देर शाम खटीमा से बाइक में सवार होकर कंजाबाग मार्ग से खटीमा बाइपास से होते हुए घर को जा रहे थे। तभी सामने आई बाइक से उनकी भिडंत हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें स्थानीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। दुखद घटना का पता चलने पर खटीमा उप जिला अस्पताल में लोग उमड़ पड़े। विधायक समेत तमाम नेता व भीड़ देर शाम तक अस्पताल में मौजूद रही। गणेश मुडेला राज्य आंदोलनकारी होने के साथ ही क्षेत्रीय युवक समिति के कई सालों तक अध्यक्ष रहेे। तीन भाई-बहन में वह छोटे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि दुर्घटना में घायल दूसरे युवक खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी दीपक दिगारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर राज्य आंदोलनकारी मुडेला के परिजनों से वार्ता कर सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close