Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

मेले में गयी नाबालिग को लिफ्ट देकर रिसोर्ट में ले गया युवक, दुराचार किया, मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नाबालिग लड़की को एक युवक से बाइक का लिफ्ट लेना भारी पड़ा है।‌ नैनीताल ग्रामीण क्षेत्र की एक किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाते राजस्व पुलिस को तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं किशोरी को मेडिकल के बाद शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। 17 वर्षीय किशोरी ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार को वह शिवरात्रि पर पास के शिव‌ मंदिर गई थी। लौटते समय गांव के एक युवक ने उसे बाइक पर लिफ्ट दी। जो उसे एक रिजॉर्ट में ले गया, जहां उसने बलपूर्वक दुराचार किया। इस बीच युवक कुछ देर रिजॉर्ट से बाहर गया तो वह भाग निकली। इसके बाद एक दोस्त को फोन कर उसकी बाइक से घर पहुंची। कानूनगो एचआर ममगई ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close