Monday 20/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियोमालखाने में रखे 52 लीटर लहान को कराया गया नष्टचिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जपथरी गैंगरेप कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन कियाशिवगौरी वाटिका में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभागहरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, QR कोड से मिलेगी हर जानकारी
उत्तराखंड

यहां व्यापारियों ने विभागों का पुतला फूंका

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बागेश्वर जिले में सरयू पुल की मरम्मत में देरी होने पर व्यापार मंडल ने आक्रोश जताया है। व्यापारियों ने पानी का अ​धिक बिल देने और झूला पुल को अब तक नहीं खोले जाने पर भी रोष जताते हुए सरयू पुल तिराहे पर विभागों का सामूहिक पुतला जलाया। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
आज 17 मार्च सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने विभागों के ​खिलाफ नारेबाजी की। जोशी ने कहा कि एनएच ने 10 दिन में पुल का काम पूरा करने की बात कही थी, लेकिन होली में काम बंद कर दिया। 17 दिन के बाद भी पुल की मरम्मत नहीं हो सकी है। व्यापारियों ने चाय की दुकान चलाने वाले व्यापारियों को पानी का हजारों रुपये का बिल देने और दो साल से बंद पड़े झूला पुल को खोलने की कवायद शुरू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। जल संस्थान से जल्द पानी के बिलों में संसोधन कर छोटे व्यापारियों को राहत देने और झूला पुल के बेस की मरम्मत का काम शुरू करवाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में सचिव पुष्कर किरमोलिया, राहुल साह,  जगदीश कार्की, रितिक साह, निर्मल जोशी आदि शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close