Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ धरना

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आज शनिवार को राज्य आंदोलनकारियों द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में बुद्ध पार्क में धरने में बैठकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और कहा कि निजी स्कूल निर्धारित दुकानों से ही कॉपी किताब और ड्रेस खरीदने को लेकर निर्धारित दुकान मे ही सामग्री उपलब्ध होती हैं तथा सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस निर्धारित की जाए तथा निजी स्कूलों में मानक से अधिक संख्या में बच्चे पढ़ाये जाते हैं ना ही अभिभावकों के लिए स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं की जाती जिससे अभिभावक सड़क के किनारे वाहन खड़े करते हैं जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ती है तथा कक्षा आठ तक के अध्ययन विद्यार्थियों को स्कूल में बनाए जाने वाले प्रोजेक्ट से दूर रखा जाए जबकि कई विद्यालयों में इस तरह प्रोजेक्ट नहीं बनाए जाते हैं तथा क्लासों में बच्चों की संख्या भी निर्धारित की जाए जिससे बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो सके तथा नैनीताल रोड स्थित स्कूलों की छुट्टी के समय प्राइवेट स्कूलों को अपने गेट पर निजी सुरक्षाकर्मी रखे जाएं जिससे जाम की स्थिति पैदा न होने पाए समिति के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व बालम बिष्ट ने कहा कि निजी विद्यालयों में एनसीईआरटी की अधिक से अधिक संख्या में किताबों से ही पढ़ाई कराई जाए तथा राज्य आंदोलनकारी कैलाश व राजेंद्र सुयाल ने कहा निजी स्कूलों की फीस की शिकायत आए दिन मिलती है जिसे राज्य सरकार निर्धारित करें। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट कैलाश शाह, डॉ.बालम सिंह बिष्ट, भुवन जोशी राजेंद्र सुयाल तारा कोरंगा चंद्र मोहन ठाकुर देवकी नंदन जोशी पूरन दानी नीरज, ईशाक खान गोपाल कुमार आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close