Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

युवती से कराया देह व्यापार, दो महिलाएं गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले की निवासी 20 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहती थी, लेकिन दो साल पहले नौकरी की तलाश में उसने रिश्तेदारों का घर छोड़ दिया और किच्छा आ गई।
यहां रेलवे फाटक पर उसकी मुलाकात संजय सैनिक कॉलोनी निवासी छाया से हुई। छाया ने नौकरी का झांसा देकर उसे अपने घर में रख लिया। युवती का आरोप है कि उसकी लाचारी का फायदा उठाया और उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उससे जबरन देह व्यापार कराया गया, जिससे उसकी सेहत बिगड़ गई। इसी दौरान छाया के घर पर युवती की मुलाकात रुद्रपुर निवासी सेजल गुप्ता से हुई। सेजल ने उसे अपने विश्वास में लेकर अपने घर ले गई और वहां भी उससे देह व्यापार करवाना शुरू कर दिया। लगातार शोषण से तंग आकर युवती ने हिम्मत जुटाई और किच्छा पुलिस के पास मदद के लिए पहुंची।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close