Sunday 19/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
भगवान परशुराम के नाम से बनेगा तीन मंजिला कम्युनिटी हॉलः विकास शर्माबंग भवन के लिए नई भूमि चिन्हितकांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा हुआ बेनकाबः विकास शर्माकराटे ग्रेडिंग टेस्ट में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, तीन छात्रों को मिला ब्लैक बेल्टगुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारों का संगम ही उज्जवल भविष्य की कुंजी–देवेन्द्र गौड़चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में-जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्थादेवभूमि गीतों की गूंज से सराबोर हुआ श्रीनगर-नरेन्द्र संगीत सप्ताह में लोकधुनों ने बांधा समांकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षामसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली में जमीन-वन विवाद भड़का, सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे, भू-माफियाओं पर कब्जे और गोली की धमकी के आरोपपुलिस की भूमिका पर भी सवाल, वन भूमि पर अवैध तारबाड़ से बढ़ा खतराकृ, डीएफओ से हस्तक्षेप की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनीमसूरी, 18 अप्रैल मसूरी क्षेत्र के ग्राम सभा दूधली (भद्राज ) में जमीन और वन अधिकार को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण मसूरी कोतवाली पहुंच गए और भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर आक्रोश जताया।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ भू-माफिया उनकी पुश्तैनी जमीन और सामुदायिक वन क्षेत्र पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर उन्हें गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में तीखा विवाद हुआ, जिसमें हालात तनावपूर्ण हो गए।पुलिस पर संरक्षण देने के आरोपमामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। उनका आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की, बल्कि भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भू-माफियाओं को संरक्षण दिया। इस आरोप ने पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपग्रामीणों ने वन विभाग की भूमि पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से तारबाड़ (फेंसिंग) की जा रही है। इससे न केवल वन क्षेत्र पर कब्जे की आशंका बढ़ रही है, बल्कि जंगली जानवरों के प्राकृतिक रास्ते भी बाधित हो रहे हैं। परिणामस्वरूप जंगली जानवर अब गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अमित कुवर (डीएफओ, मसूरी) से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि वन भूमि पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।ग्राम सभा का सख्त रुख, सीमांकन और टोल बैरियरसमाजिक कार्यकर्ता जब्बर वर्मा ने बताया कि बढ़ते विवाद के बीच ग्राम सभा दूधली में आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। वनाधिकार कानून 2006 के तहत सामुदायिक वन संसाधनों का सीमांकन किया गया और पारंपरिक सीमाओं पर बॉर्डर चिन्ह लगाए गए। साथ ही दूधली चौक पर टोल बैरियर स्थापित कर क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों का रिकॉर्ड रखने का निर्णय लिया गया।ग्राम सभा ने साफ किया कि उसकी पारंपरिक सीमा में किसी भी बाहरी व्यक्ति को अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वनाधिकार कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीमांकन कार्य में बाधा डालने और झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।महिलाओं को धमकाने और माहौल बिगाड़ने के आरोपग्रामीणों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर महिलाओं को धमकाने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए। ऐसे मामलों में भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।‘जन अधिकारों की लड़ाई’, ग्रामीणों का ऐलानटिहरी जनपद के जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत और पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि यह केवल जमीन का नहीं, बल्कि उनके परंपरागत अधिकारों और अस्तित्व का सवाल है। यदि प्रशासन और वन विभाग ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जसबीर कौर, सिकंदर सिंह, राजेश सिंह, दिनेश पुंडीर, दिनेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र रावत, विजेन्द्र रावत, सुरेन्द्र सिह रावत के साथ अन्य लोग मौजूद थे।
Haldwaniउत्तराखंड

नवरात्रि की नवमी पर इस दिन हल्द्वानी में रूट डायवर्ट रहेगा, देखें प्लान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

(नोट-यह डायवर्जन प्लान छह अप्रैल रविवार को शोभायात्रा प्रारम्भ होने से समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।)

शोभा यात्रा का मार्ग- रामलीला मैदान से ओके होटल चौराहा से रोडवेज पश्चिमी गेट से तिकोनिया और वापसी में तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन से रोडवेज पूर्वी गेट से भारद्धाज तिराहा से ताज चौराहा से मीरा मार्ग होते हुए सिंधी चौराहा से ओके होटल तिराहा से रामलीला मैदान तक रहेगा

(

शोभा यात्रा मुख्य मार्ग पर जनहित में ओके होटल से तिकोनिया तक और वापसी में सिंधी चौक से ओके होटल तक बिना रोड क्रॉस किये दाहिनी तरफ वाली रोड पर चलेगी।)

रोडवेज बसों का डायवर्जन–
◼️रामपुर रोड/बरेली रोड/कालाढुंगी रोड से आने वाली समस्त प्रकार की बसों को, जब शोभा यात्रा ओके होटल से रोडवेज चौराहा के मध्य रहेगी तब टीपी नगर तिराहा/होंडा शोरूम तिराहा/ लालडांट तिराहा पर रोका जायेगा। जो बसें शहर क्षेत्र में आ चुकी होंगी उनको मिनी स्टेडियम के सामने पार्क किया जाएगा, शोभा यात्रा जब रोडवेज पास कर लेगी तब समस्त बसें रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।

 

◼️पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें जब शोभा यात्रा ओके होटल से तिकोनिया के मध्य रहेगी तब नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए तीनपानी तिराहा से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी, जो बसें शहर क्षेत्र में आ चुकी होंगी उनको सौरव होटल तिराहा से डिग्री कॉलेज तिराहा के मध्य सड़क किनारे रोका जाएगा। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए नैनीताल बैंक से रोडवेज स्टेशन को

रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर/बरेली रोड को जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा केमू स्टेशन से ताज चौराहा के मध्य रहेगी तब समस्त रोडवेज बसे रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गन्तब्य को जायेंगी।

 

◼️रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र/कालाढुंगी रोड को जाने वाली समस्त रोडवेज / केमू की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए तिकोनिया से अपने गन्तब्य को जायेंगी। जब शोभा यात्रा तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाईन होते हुए केमू स्टेशन के मध्य रहेगी तब समस्त बसें रोडवेज पश्चिमी गेट होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।

 

छोटे वाहनों का डायवर्जन—-
◼️पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर, रूद्रपुर, बरेली किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढूंगी रोड को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए चम्बल पुल से लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन–
1. कॉलटैक्स / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल होते हुए मुखानी/लालडॉट / ऊँचापुल चौराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

2. महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा / दोनहरिया तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

3. जब शोभा यात्रा ओके होटल तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा के मध्य रहेगी तब नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close