Thursday 30/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख
उत्तराखंड

बंगाली कालोनी में अखंड महानाम संकीर्तन महायज्ञ‌ का आयोजन, पूर्व विधायक को किया सम्मानित

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी वार्ड 35 में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन महायज्ञ के समापन कार्यक्रम पहुंचकर संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महानाम संकीर्तन में दिनेशपुर की राधा कृष्ण संप्रदाय मंडली, नेताजी नगर की राधा रानी संप्रदाय मंडली, दिल्ली की श्री राम संघ संप्रदाय मंडली, धर्मनगर की हरि गोपाल संप्रदाय मंडली, पिपलिया नंबर एक की ओम शांति हरि संप्रदाय मंडली और मलखान गिरी उड़ीसा की जय जगन्नाथ संप्रदाय मंडली लगातार संगीतमय हरिनाम संकीर्तन किया। संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आयोजन कमेटी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सदभाव और भाईचारा बढ़ता है। ऐसे आयोजनों से समाज को सही दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कीर्तन का समापन हुआ। आयोजन कमेटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने तथा इसमें सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संरक्षक गोविंद राय, डा. ईश्वर मल्लिक, गुणधर गुहा, कार्तिक टीवी मंडल, काशीनाथ हाजरा, दुलाल राय, जुड़न मंडल, विधान सरकार, समाजसेवी संजय ठुकराल, परिमल राय, मंटू मजूमदार, अशोक मंडल, हेमलाल अधिकारी, डा. विमल घरामी, रविन्द्र धर, तपन मजूमदार, निर्मल हल्दार, विष्णु सरकार, तारापद सरकार, डा. रंजीत मिस्त्री, सुजीत मजूमदार, सुभाष मंडल, प्रेमी सरकार, अमूल्य राय, अशोक राय, भगीरथ पाल, कृष्ण राय, ज्योतिष कराती, विजय विश्वास, शंकर पाल, संतोष मंडल, संजय विश्वास, बुद्धो मल्लिक, पप्पू दास, पुलिन शील, मधु सरकार गणेश सरकार, मुकेश मालाकार, देवदास सरकार, उत्तम अधिकारी, कंकन विश्वास, विश्वजीत राय, सपन अधिकारी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close