Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

सड़क हादसे में हल्द्वानी के व्यवसाई की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

टनकपुर से लौटते समय एक भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के एक व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब व्यवसायी सीताराम (62) पुत्र कैलाश चन्द्र गुप्ता अपनी कार से हल्द्वानी लौट रहे थे। वह हल्द्वानी के आरटीओ रोड, आदर्श कॉलोनी निवासी थे और पेशे से हार्डवेयर व्यवसायी थे। जानकारी के अनुसार, वह व्यापारिक कार्य से बीती मंगलवार को टनकपुर आए हुए थे और देर शाम वापस लौट रहे थे। रास्ते में पहेनिया-कुटरी बाईपास पर केआईटीएम कॉलेज के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीताराम स्वयं कार चला रहे थे और टक्कर लगते ही वाहन के भीतर फंस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close