Tuesday 16/ 12/ 2025 

Bharat Najariya
नैनीताल ।विकास कार्यों में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। ललित रयाल।रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य केन्द्र, एवं बाह्य सहायतित योजनाओं व 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक बैठक लेते हुए विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा की।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों जिनके द्वारा वर्तमान तक कम धनराशि व्यय की गई है और धीमी प्रगति है उन विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए 15 दिन के भीतर बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए।पुलिस ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ की बैठक स्टेशननेपाल सीमा से 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर को सौंपा ज्ञापनसितारगंज में धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्राबाबु जी की आंखें करेंगी किन्हीं दो लोगो के जीवन मे उजाला,किया महादान।
उत्तराखंड

नैनीताल जिले में रिसोर्ट संचालक के खिलाफ ग्रामीणों का धरना, जलस्रोत के पास गंदगी फैलाने का आरोप

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक के सूपी सतबूंगा के ग्रामीणों ने एक रिजॉर्ट संचालक पर गांव के जलस्रोत के पास सीवर की गंदगी डालने का आरोप लगाते हुए रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के सड़क पर धरना प्रदर्शन करने की सूचना पर मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने कहा कि रिजॉर्ट संचालक की ओर से सीवर का गंदा पानी और कूड़ा जलस्रोत के टैंक के पास डाला जा रहा है। इससे ग्रामीणों का पानी दूषित हो रहा है। लेकिन प्रशासन और विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपकर रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर संचालक की ओर से बताया गया है कि सीवर फिल्टर प्लांट लगाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close