Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
Haldwaniउत्तराखंड

बजट उपलब्ध होने के बाद भी शिक्षकों को वेतन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण*

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

शिक्षक नेता डिकर सिंह पडियार।

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने चार रोज पूर्व शासन द्वारा ग्लोबल बजट जारी करने के उपरांत भी जनपद नैनीताल के बेसिक शिक्षकों को 18 अप्रैल 25 तक माह मार्च, 2025 का वेतन न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया है तथा अधिकारियों से अनुरोध किया है कि शीघ्र ही शिक्षकों को माह-अप्रैल 2025 का वेतन भुगतान किया जाए क्योंकि अप्रैल माह में बच्चों के एडमिशन इत्यादि के साथ ही शिक्षकों की ईएमआई आदि का भुगतान होने के कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है| माह मार्च 2025 का वेतन अभी तक भुगतान न होने पर जनपद नैनीताल की शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है, अगर शीघ्र ही शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तो संबंधित विकासखंड के शिक्षा अधिकारी के खिलाफ उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन आंदोलन हेतु बाध्य होगा जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close