Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, हल्द्वानी के भाई-बहन प्रदेश की मेरिट सूची में छाए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में हल्द्वानी के होनहार छात्र जतिन जोशी ने राज्य भर में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जतिन ने हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा से हाईस्कूल परीक्षा में भाग लिया और 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया है। जतिन की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता और गुरुजनों को गर्व की अनुभूति हुई है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। गौरतलब है कि जतिन की बड़ी बहन ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर 25वां स्थान प्राप्त कर परिवार की इस सफलता में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जतिन और उनकी बहन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं हरगोविंद सुयाल के हाईस्कूल में 10 व इंटरमीडिएट में दो मेधावियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया है।

हरगोविंद सुयाल का टापर प्रियांशु जोशी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close