Tuesday 16/ 12/ 2025 

Bharat Najariya
नैनीताल ।विकास कार्यों में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। ललित रयाल।रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य केन्द्र, एवं बाह्य सहायतित योजनाओं व 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक बैठक लेते हुए विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा की।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों जिनके द्वारा वर्तमान तक कम धनराशि व्यय की गई है और धीमी प्रगति है उन विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए 15 दिन के भीतर बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए।पुलिस ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ की बैठक स्टेशननेपाल सीमा से 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर को सौंपा ज्ञापनसितारगंज में धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्राबाबु जी की आंखें करेंगी किन्हीं दो लोगो के जीवन मे उजाला,किया महादान।
उत्तराखंड

कैफे में छापा, आपत्तिजनक हालत में दो नाबालिग जोड़े मिले, छह गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अनैतिक कार्यों का भंडाफोड़ किया। बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में संचालित कैफे में छापे के दौरान दो नाबालिग जोड़े आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़े गए। वहीं, रामनगर रोड पर निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहे देह व्यापार के अड्डे से चार युवतियों को मुक्त कराया गया। बाजपुर रोड पर मौजूद मॉल में चल रहे एक कैफे में अचानक की गई छापेमारी में दो नाबालिग जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। कैफे का सह-संचालक हिरासत में लिया गया। छापे की खबर लगते ही मॉल के पांच से ज्यादा कैफे और दो स्पा सेंटर के संचालक अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गए।

बिल्डिंग में चल रहा था गंदा खेल, चार युवतियां छुड़ाई गईं

रामनगर रोड पर ROB के पास बन रही एक बिल्डिंग में भी एएचटीयू ने छापा मारा, जहां अनैतिक कार्य संचालित हो रहे थे। मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ और तीन युवक गिरफ्तार किए गए। पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें लखनऊ और कोलकाता से लाकर इस गंदे धंधे में धकेला गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें संजीव कुमार, सुधीर कुमार व सचिन को कैफे में गलत का कराने और आदिल, सलमान और खालिद को मानव तस्करी से संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close