Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

पृथ्वी दिवस पर एमबीपीजी कालेज में विधिक जागरूकता रैली निकाली

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखण्ड राज्य विधिक प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी ने 22 अप्रैल मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी नैनीताल में विधिक जागरुकता रैली का आयोजन किया। जिसमें पृथ्वी की रक्षा के कार्यो को प्रोत्साहित करने तथा प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन जैव विविधता कानून जैसे मुद्दों के बारे मे जागरुकता बढ़ाने के संबंध मे तथा पर्यावरण अनुकूल उत्पादों और प्रथाओं को प्रोत्साहित करना, प्लास्टिक के उपयोग से बचने और कम करने, पुनः उपयोग करने, पुनर्चक्रण के साथ साथ जल और ऊर्जा के संरक्षण जैसे मुददे पर जागरुक किया गया। साथ ही वीरांगना बाल आश्रय, हल्द्वानी मे जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, बाल विवाह, पॉश एक्ट,निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थाई लोक अदालत , मासिक लोक अदालत , राष्ट्रीय लोग अदालत, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, सभी प्रकार की पेंशन जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि के विषय पर जागरुक किया गया शिविर मे पी एल वी श्रीमती उमा भंडारी उपस्थित रही। इसी के साथ सम्पूर्ण जिले में पीएलवी के माध्यम से स्कूल कॉलेज आदि में स्वच्छता अभियान चलाकर पृथ्वी दिवस का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close