Tuesday 16/ 12/ 2025 

Bharat Najariya
नैनीताल ।विकास कार्यों में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं होगी। ललित रयाल।रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राज्य केन्द्र, एवं बाह्य सहायतित योजनाओं व 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक बैठक लेते हुए विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा की।जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों जिनके द्वारा वर्तमान तक कम धनराशि व्यय की गई है और धीमी प्रगति है उन विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेते हुए 15 दिन के भीतर बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए।पुलिस ने विद्यालय प्रबंधकों के साथ की बैठक स्टेशननेपाल सीमा से 2 करोड़ की स्मैक के साथ तीन शातिर स्मैक तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता।पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए महापौर को सौंपा ज्ञापनसितारगंज में धूमधाम से निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्राबाबु जी की आंखें करेंगी किन्हीं दो लोगो के जीवन मे उजाला,किया महादान।
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में यहां पूर्ति विभाग ने घरेलू गैस की कालाबाजारी पकड़ी, छोटे-बड़े सिलेंडर बरामद, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में अवैध तरीके से गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। खाद्य पूर्ति विभाग की छापेमारी के दौरान मौके से तीन बड़े सिलेंडर और पांच छोटे सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा गैस रीफिलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन भी जब्त की गई है। इस कार्रवाई में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन के साथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या पांडे, विजय जोशी और पूर्ति निरीक्षक अरुण खुल्बे, राहुल डांगी समेत विभाग की पूरी टीम शामिल रही। टीम ने एक ऑटो को भी मौके पर पकड़ा, जो इस अवैध रीफिलिंग में इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि इस पूरे मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close