Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

पहले प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई, फिर खुद का गला रेत लिया, एम्स रेफर

समाचार शगुन उत्तराखंड 
हरिद्वार जिले के रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के ग्राम बुधवाशहीद स्थित रेस्टोरेंट में कार्य करने वाली लड़की पर एक सिरफिरे युवक ने पहले पेट के दायीं और चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद खुद भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली और गला रेत दिया। गंभीर हालत में दोनों को एम्स रेफर किया गया है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार युवक प्रिंस (27) निवासी मुजफ्फरनगर का सहारनपुर जिले के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती बुधवाशहीद स्थित रेस्टोरेंट में कार्य करती है। बुधवार को युवक रेस्टोरेंट पहुंचा और दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने युवती के पेट में चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। फिर खुद पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके बाद चाकू से अपना गला रेत लिया। जब युवती से पूछताछ की तो युवती ने बताया कि युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवक के घर वाले नहीं मान रहे थे, इसलिए युवती का रिश्ता कहीं और होने पर आहत होकर गुस्से में रेस्टोरेंट पर आकर आग लगा दी। युवक और युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close