Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

पुण्यतिथि पर शहीद राम कुमार को दी श्रद्धांजलि

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर में असम राईफल पूर्व सैनिक कल्याण संघ की ओर से शहीद राम कुमार आर्या की पुण्यतिथि पर घास मण्डी स्थित शहीद पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित तमाम लोगों ने शहीद राइफल मैन राम कुमार आर्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को याद किया। इस अवसर पर शहीद की पत्नी हेमलता आर्या को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीद राम कुमार आर्या ने देश के लिए जो योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को आज शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है। आज देश आतंकवादियों के निशाने पर है। आतंकवाद के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है। शहीद राम कुमार आर्या पार्क में आयोजित कार्यक्रम में असम राइफल पूर्व सैनिक कल्याण संघ के राष्ट्रीय सचिव एनएस बिष्ट ने शहीद राम कुमार आर्या को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शूरबीर राइफल मैन राम कुमार आर्या एक बहादुर सैनिक थे। उनकी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि राम कुमार आर्या 2 मई 1989 को असम राइफल में भर्ती हुए थे। अपनी टेªनिंग पूरी करने के बाद मार्च 1990 को वे अपनी यूनिट 7 असम राइफल जो उस वक्त जम्मू और कश्मीर में तैनात थी, में पहुंचे। 5 मई 1991 को सेना के निर्देश पर एक जेसीओ तथा 14 जवानों को शामिल कर आपरेशन दूधी चलाया गया था। 24 घंटे के इस आपरेशन के दौरान इस छोटी सी टुकडी ने 72 कट्टर पाकिस्तानियों को मार गिराया और 13 को जिंदा पकड़ा था। राइफल मैन राम कुमार आर्या भी इस भरोसेमंद टुकड़ी का हिस्सा थे, जिन्होने सर्वोच्च साहस दृढ़ संकल्प और देश के प्रति सेवा का प्रदर्शन किया और इस वीरगति को प्राप्त हो गये। उनके इस बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, नारायण सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, सुबेदार मेजर प्रेम सिंह, शेर राम, प्रकाश शर्मा, पार्षद जितेश कुमार,सुरेश परिहार, ममता रानी, पूर्व सभासद आशा किरन शर्मा, गीता देवी, राधा पाण्डेय, ज्योति टम्टा, पार्षद पवन राणा, सुनील सिंह, कमल चुघ, सतनाम सिंह मक्कड़, प्रवीन कुमार, बसंती देवी, दुर्गा देवी, ममता रानी, गीता देवी, रिंकी, नंदी देवी, बीना भट्ट,देवंती, सरोज, सुनीता, नीमा देवी, कमला देवी, मोहनी देवी, तनुजा, स्नेहा, बसंती देवी, गुड्डी बिष्ट, कुसुम, शांति देवी, कमला देवी, गंगा देवी, लक्ष्मी नेगी, कमला भंडारी, रजनी देवी, रमा देवी, आशा बिष्ट, पूनम, आनंदी देवी, तारा बिष्ट, राधा पाण्डे, शांति देवी, रजनी, कृष्णा देवी, सावित्री आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close