Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

बारातियों की बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के नैनीताल जिले में ओखलकांडा ब्लॉक के पटरानी में सोमवार की दोपहर 1.30 बजे बारात की बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल है। घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। स्थानीय लोग सड़क के बदहाल होने के चलते वाहन के खाई में गिरने की बात कह रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर धारी एसडीएम केएन गोस्वामी, खनस्यूं, काठगोदाम पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार बारात हरीशताल से पटरानी की ओर जा रही थी।

————————————

हादसे में मृतकों के नाम
1- डूंगर राम (65) पुत्र किशन राम निवासी गाजा
2- पनुली देवी (60) पत्नी बालीराम निवासी पटरानी
3- दीवान राम (48) पुत्र राम लाल निवासी गलनी गाजा
4- नंदराम (65) पुत्र रामलाल निवासी पटरानी शामिल हैं।

——————————
हादसे में घायलों के नाम
चालक दयाकृष्ण (70) पुत्र पनीराम निवासी पटरानी, बरम राम (58) धर्मराम निवासी गलनी गाजा, पनीराम (40) दीवान राम निवासी पटरानी और बालीराम (70) लछी राम निवासी पटरानी के निवासी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close