Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
Haldwaniउत्तराखंड

व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करें जीएसटी विभाग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जिन व्यापारियों का विभाग में रजिस्ट्रेशन है और वह ईमानदारी से टैक्स अदा कर रहा हे विभाग उन्हीं को नाजायज उत्पीड़न करता हे व्यापारी को कारण बताए बिना उनके रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किए जाते हे अपील करने पर भी रजिस्ट्रेशन खोलने पर टालमटोली की जाती हे व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर कई महीने छोड़ दिया जाता है। रजिस्ट्रेशन कैंसल नहीं होने की स्थिति में व्यापारी रिवोकेशन के मौके से वंचित रह जाता हे व्यापारी द्वारा टैक्स बकाया अदा करने पर भी बैंक एकाउंट खोलने की प्रक्रिया में देरी की जा रही है। राजीव अग्रवाल और वीरेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि हर व्यापारी मेल नहीं देख पाता हे ऐसी स्थिति में विभाग को कोई कार्यवाही करने से पहले विभाग को नोटिस की प्रक्रिया मैन्युअल द्वारा दी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। एक तरफ सरकार राजस्व बढ़ाने का अभियान चला रही हे लेकिन विभाग की कार्यप्रणाली से टैक्स चोरों को बढ़ावा देते प्रतीत होते नजर आ रही हे तभी नए रजिस्ट्रेशन में देरी की जा रही हे यानी स्पष्ट शब्दों में कहा जाय कि विभागीय जटिलता के कारण व्यापारी जीएसटी से दूर होता जा रहा हे जिससे राजस्व चोरी को बढ़ावा मिल रहा हे व्यापारी द्वारा कई मामलों में अपील में जाने के बाद भी बेवजह विलंब किया जा रहा हे व्यापारी की नहीं सुनी जा रही है।
दोनों व्यापारी नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस समय विभाग में कुछ दलाल प्रवृति के लोग हावी हो चुके है जिनके इशारों में व्यापारी के खिलाफ कार्यवाही की जाती है। ऐसे दलाल लोगों के नामों को भी व्यापार मंडल अति शीघ्र सार्वजनिक करेगा और विभाग द्वारा अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाया गया तो जीएसटी विभाग का घेराव किया जाएगा‌। विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल पुरन लाल साह राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना दीपक माहेश्वरी पियूष गोयल ऋषभ पाठक प्रभजोत चंडोक रामप्रसाद कश्यप कुंदन रावत अशोक वार्ष्णेय नुसरत सिद्दिकी मुनेश अग्रवाल संजय वर्मा अमरजीत सिंह आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close