Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Haldwaniउत्तराखंड

काठगोदाम में यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल रोड स्थित निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई, जिन्हें तुरंत ब्रजलाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क हादसे के तुरंत बाद एक टैम्पो चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल युवकों को अपने वाहन से ब्रजलाल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक दोनों युवक रुद्रपुर स्थित सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड (BIL) में कार्यरत थे। मृतकों की पहचान सोबन निवासी खन्स्यूं और योगेश बिष्ट निवासी अल्मोड़ा तलाड‌ के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। काठगोदाम थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close