Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

भोजनमाता का शारीरिक शोषण करने वाला प्रधानाध्यापक सस्पेंड

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर विद्यालय की ही भोजन माता के यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है, जिस पर शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए उक्त प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए रुद्रपुर मुख्यालय में अटैच किया है। सितारगंज के सिडकुल के उकरौली में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर पर लंबे समय से भोजन माता के शरीरिक शोषण का गंभीर आरोप लग रहा था। डीईओ की जांच में इसका खुलासा हुआ है। डीईओ ने प्रकरण को पुलिस से जुड़ा बताते हुए हेड मास्टर को निलंबित कर रुद्रपुर कार्यालय में अटैच कर दिया हैं। हेड मास्टर पर विभागीय धनराशि के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी बेसिक हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार को उन्होंने सिडकुल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय उकरौली में पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि विद्यालय का हेड मास्टर सरबजीत सिंह पहले दो साल से भोजन माता का शरीरिक शोषण कर रहा था। भोजन माता ने जांच के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय उकरौली में हेड मास्टर ने करीब सौ बच्चों का फर्जी एडमिशन दिखा रखा है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी की जांच में सोमवार को इसका खुलासा हुआ है। विद्यालय में जांच के दौरान मार्च माह तक 360 बच्चे अध्यनरत मिले हैं। जबकि जांच होने पर 123 बच्चों का ही वास्तविक ऐडमिशन होने की पुष्टि हुई हैं। फर्जी ऐडमिशन का खुलासा पंजीकृत 360 बच्चों के अभिभावकों के आधार कार्ड की जांच के बाद सामने आया है। जांच के दौरान 360 बच्चों में से केवल 123 बच्चों के माता-पिता के आधार कार्ड ही सही पाए गए। शेष बच्चों के माता-पिता के आधार कार्ड रिकार्ड आईडी में नहीं मिले हैं। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close