Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
Haldwaniउत्तराखंड

युद्ध वीरांगनाओं ने कहा, आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने का सही समय.

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

युद्ध वीरांगनाओं ने महिला उपाध्यक्ष जिला पूर्व सैनिक लीग नैनीताल पदमा नेगी की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया। जिसमे पहलगाम मे आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों की धर्म पूछ पूछ कर निर्मम हत्या की जिसकी जितनी निंदा की जाय उतनी कम है आतंकवादियों ने पाकिस्तान मे बैठे अपने आकाओं के दिशा निर्देश मे यह कायराना हरकत की, सभी युद्ध वीरांगनाओं ने एक स्वर मे कहां कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार और शीर्ष नेतृत्व सही और राष्ट्र हिट मे सही निर्णय लेकर इसका सही जवाब देगी, आतंकवादियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने का एक उदाहरण और मिशाल पेश करेंगी. इन युद्ध वीरांगनाओं मे अधिकांश के पुत्र राष्ट्र सेवा मे सीमाओं पर तैनात है, लेकिन उनका कहना है कि राष्ट्र हिट सर्वोपरि है, जब राष्ट्र है तभी हम है और हमारा अस्तित्व है. इस बात की चिंता नहीं है कि हमारा बेटा सीना पर है और दुश्मन की गोली की सामने है. बैठक मे विमला देवी, बच्ची देवी, रामा भंडारी, बीना अधिकारी, शांति चौधरी, अनीता देवी,  रिटायर्ड कमांडर एनएन त्रिपाठी, से.लेफ्टि कर्नल बीएस रौतेला, से.मेजर केएस महर, से.कैप्टेन प्रमोद शर्मा, डीएस कन्याल, कैप्टेन सुरेश भट्ट, डी एस दफौटी, डीएस राठौड़, सहित अनेक गौरव सेनानी और वीरनारियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close