Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

मैगी खाकर निकले दोस्तों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में भुजियाघाट के लमजाला में गुरुवार रात एक कार खाई में समा गई। इस हादसे में बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उनका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। काठगोदाम पुलिस के अनुसार बीती गुरुवार रात बिंदुखत्ता, लालकुआं निवासी सैम उर्फ सूरज पुत्र तारा सिंह व उसके दोस्त कमल नेगी और सुजान सिंह नेगी भुजियाघाट की ओर घूमने निकले थे। रात को वापसी के दौरान लमजाला में मैगी प्वाइंट के पास कार 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने कार चालक सैम उर्फ सूरज को मृत घोषित कर दिया। कमल व सुजान की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ ने बताया कि हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। घायलों के ठीक हो जाने के बाद उनके बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद स्थिति साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close