Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौत
Haldwaniउत्तराखंड

लिटिल फ्लावर स्कूल में मदर्स डे मनाया, निशा जोशी सर्वश्रेष्ठ माता चुनीं गईं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज 10 मई को हल्द्वानी के लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व दोपहर पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल की बच्चों की माताएं सुंदर-सुंदर परिधानों में उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रीमती लता बोरा, प्रधानाचार्या शांति जीना एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात नन्हे – मुन्ने बच्चों के द्वारा अपनी माताओं को…….ओ मां प्यारी मां गाने के साथ सुंदर नृत्य समर्पित किया । उसके पश्चात सभी सजी- धजी माताओं ने रैम्प वॉक किया। फिर उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को जानने के लिए प्रश्ननोत्तर कार्यक्रम हुआ। सुंदर जवाब देने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात माताओं की कुर्सी दौड़ हुई। प्रथम-, सुषमा पाठक, द्वितीय- ज्योति नगरकोटी, तृतीय – श्वेता जोशी को पुरुस्कृत किया गया। अंत में सर्वश्रेष्ठ माता की प्रतियोगिता हुई उसमें निशा जोशी को सर्वश्रेष्ठ माता का ताज पहनाया गया। पारितोषिक वितरण मुख्य अतिथि लता बोरा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य शांति जीना ने मातृ दिवस की बधाइयांं देकर सभी आगंतुकों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close