Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौतझूला क्षेत्र में गंगा में डूबे 2 लोग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूलाभद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।कर्तव्य अकेडमी का सेना कोअनमोल तोहफा, आधा दर्जनयुवा अग्निवीर के लिए चयनित21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में यहां 132 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया टेंट हाउस का बिजली कर्मी, हायर सेंटर रेफर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में डहरिया वार्ड 55 स्थित शिवालय कॉलोनी के एक घर में बीती शुक्रवार को बिजली की झालर निकाल रहा युवक घर के पास से गुजर रही 132 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में 20 वर्षीय विजय 70 फीसदी से अधिक झुलस गया। बताया गया कि जहां युवक को करंट लगा उस घर में तीन दिन पहले एक विवाह समारोह हुआ था। जिसमें सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर को निकालने के दौरान ही युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गृह स्वामी, मोहल्ले वासी और टेंट स्वामी ने इस घटना छुपाए रखा, जबकि झुलसने वाला युवक टेंट हाउस में बिजली का कार्य करता है। लाइन बंद होने पर बिजली विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने पर युवक के हाई टेंशन लाइन के चपेट में आने की जानकारी प्राप्त हुई। घायल युवक को पहले सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बिगड़ती हालत को देख उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close