Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

यहां पत्नी ने‌ कारोबारी पति को प्रेमिका के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ा, हंगामा

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास स्थित एक होटल में बीती शनिवार देर रात महिला ने अपने कारोबारी पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पति-पत्नी ने होटल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को चौकी लेकर गई। पुलिस ने आरोपी पति व होटल संचालक का पुलिस पुलिस एक्ट में चालान किया है। जानकारी के अनुसार, शहर के एक कारोबारी का अपनी दुकान के सामने स्थित शोरूम में काम करने वाली युवती से अफेयर चल रहा है। शनिवार देर रात कारोबारी युवती को लेकर काशीपुर बाईपास स्थित एक होटल में चला गया। इसकी सूचना कारोबारी की पत्नी को लग गई और वह भी होटल में पहुंच गई। यहां पत्नी ने होटल के कमरे से पति को बाहर निकाल और हंगामा करने लगी। इस बीच सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देर रात हंगामा करने की वजह से दोनों को चौकी ले जाया गया। यहां पुलिस ने पति और होटल संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस को मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close