Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखंड

पूर्व सांसद की पत्नी के निधन पर शोक

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल संसदीय सीट से पूर्व में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का निधन हो गया। लंबे समय से बीमार रानी मणिमाला का मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार की सुबह अंतिम सांस ली। रानी मणिमाला सिंह की अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह नौ बजे धनौरी फार्म स्थित निवास स्थान से निकाली जाएगी। भगवंतपुर धनौरी में ही राजा फार्म के पीछे बाग में अंतिम संस्कार होगा। मणिमाला सिंह अपने पीछे पुत्र नरेंद्र चंद सिंह व विरेंद्र चंद सिंह, पुत्रवधू कामाक्षी सिंह व काजल सिंह, बेटी दिव्या सिंह व दामाद उदयभान नारायण सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। रानी मणिमाला के निधन की सूचना पर जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर शोक जताया। इस मौके पर मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, राजीव अग्रवाल, विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, शमशुद्दीन, अशोक सक्सेना, संदीप सहगल, मनोज जोशी आदि ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close