Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

तनख्वाह से नहीं भरा पेट, 15 हजार की रिश्वत लेते नाजिर गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही लगातार जारी है। सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने तहसील धनोल्टी में कार्यरत नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून को एक लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी ने 31 जनवरी 2025 को टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर ब्लॉक के ग्राम छनाड़, थत्यूड में लगभग 1500 वर्ग मीटर भूमि खरीदी थी। इस भूमि की दाखिल-खारिज की प्रक्रिया के दौरान तहसील नाजिर वीरेन्द्र सिंह कैन्तुरा द्वारा जानबूझकर आपत्तिजनक रिपोर्ट लगाकर प्रक्रिया को बाधित किया जा रहा था। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि कैन्तुरा द्वारा सही रिपोर्ट लगाने और नाम दर्ज करने के बदले में रिश्वत की माँग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और भ्रष्टाचार के इस प्रकरण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close