Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
Haldwaniउत्तराखंड

एक सप्ताह में नर्सिंग स्टाफ को नियुक्ति न मिली तो मुख्यमंत्री आवास में देंगे धरना

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज बुधवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हल्द्वानी में चिकित्सा अधिकारी के कैंप कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना काल से लेकर अब तक नर्सिंग स्टाफ द्वारा सेवाएं देने के बाद उन्हें निकाल दिया गया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने कहा कि कोरोना काल जैसे संकट के समय अपनी जान पर खेल कर सुशीला तिवारी नर्सिंग स्टाफ ने बेहतरीन सेवाएं देने का काम किया लेकिन सरकार ने उन्हें लगभग दो माह पहले उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जो की न्याय पूर्ण नहीं है। उक्त नर्सिंग स्टाफ की मांगों को लेकर 29 -04- 2025 को एक प्रतिनिधिमंडल पनेरु के नेतृत्व में सर्किट हाउस काठगोदाम में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से मिला था। जिसमें मंत्री द्वारा समायोजित करने की सहमति देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे लेकिन आज लगभग 20 दिन बीच जाने के बाद भी उक्त नर्सिंग स्टाफ को नियुक्ति नहीं मिल पाई है। जिस कारण आज का धरना प्रदर्शन किया गया था धरना स्थल से पनेरु ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर सयाना से दूरभाष पर बात कर मंत्री जी के आदेशों का पालन करने का निवेदन किया तथा उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती खर्कवाल को ज्ञापन प्रेषित किया इसके बाद पनेरु के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी अस्पताल के प्राचार्य अरुण जोशी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी आली से विस्तार पूर्वक बैठक कर चर्चा की तथा उच्च अधिकारियों से संपर्क किया गया। जिस पर सभी अधिकारियों ने एक सप्ताह में नियुक्ति देने का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवाया। पनेरु ने कहा कि अगर एक सप्ताह में नर्सिंग स्टाफ को नियुक्ति नहीं दी गई तो देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में समाजसेवी प्रेम जोशी, रेखा, सोनी, बबीता, बिना, अनीता,बबीता, पिंकी,भावना, कल्पना ,चांदनी, नेहा, बबली, प्रतिभा, पूजा, नितेश, जीशान सहित दर्जनों नर्सिंग स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close