Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

यहां व्यापारी की अपनी ही स्कार्पियो कार से कुचलकर मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं में यहां हार्डवेयर व्यापारी की अपनी ही स्कार्पियो कार से कुचलकर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब व्यापारी स्कार्पियो खड़ी कर दुकान में जा रहे थे तभी स्कार्पियो ढलान में जाने लगी। यह देख व्यापारी स्कार्पियो को पीछे से रोकने लगे तो उसकी चपेट में आ गये। आसपास के लोगों ने व्यापारी को स्कार्पियो के नीचे से निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। यहां से पिथौरागढ़ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार की सुबह भेरंगपट्टी के बिरगोली निवासी 49 वर्षीय ललित मेहरा की पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में हार्डवेयर की दुकान है। उनका गंगोलीहाट से तीन किमी दूर दशाईथल में बार व रेस्टोरेंट भी है। यह हादसा तब हुआ जब वह दशाईथल की दुकान पहुंचे थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। हादसे से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close