Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

श्री बालकनाथ मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 


आज गुरुवार 15 मई को हिमालय स्वराज सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री बालकनाथ मंदिर ऊंचापुल हल्द्वानी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया है। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन करते हुए ऊंचापुल चौराहे पर शिव मंदिर से कलश भरकर कथा पंडाल तक पहुंचे। आज यजमान के रूप में पूर्वांग पूजन में रेवाधर पाठक/ तारा पाठक,दया किशन जोशी/भगवती जोशी,पूरन चंद्र जोशी/गीता जोशी, कमल जोशी/चंद्र कला जोशी बैठे। दोपहर 2 बजे से श्रीमद्भागवत कथा में व्यास पूजन के साथ कथा का शुभारम्भ हुआ। कथा व्यास गिरीशानंद जोशी द्वारा कथा में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सारे पुराणों में श्रेष्ठ है इसके श्रवण मात्र से सारे कष्टों का निवारण हो जाता है, क्योंकि भगवान कहते है कि इस पुराण में स्वयं विराजमान रहता हूँ, हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्द्धन पांडे ने बताया कि कथा आज से प्रारंभ होकर 22 मई को विश्राम लेगी। पूजन कार्य में पंडित हेम सत्यबली, मनोज जोशी, पंकज पंत, रूपेश जोशी आदि विद्वानों द्वारा संपन्न करायी।समिति कि ओर से कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, सलाहकार प्रकाश जोशी सहित बाबा बालकनाथ मंदिर कमेटी के पदाधिकारी और ऊंचापुल के भागवत प्रेमीजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close