Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी ट्रांसपोर्टनगर के चुनाव मतदान से कराने की ट्रांसपोर्टरों ने उठाई मांग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी और हल्द्वानी के व्यापारी नेता अस्मित गुजराल ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सेठी के आकस्मिक स्वर्गवास होने और कई वर्षों से चुनाव नहीं होने के कारण ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी स्वतः ही भंग है। अतः अब ट्रांसपोर्ट नगर के आम व्यापारियों में रोष हे कि निवर्तमान पदाधिकारी आम चुनाव की घोषणा नहीं कर रहे हैं। वे सभी जबरन अपने पद में बैठे रहना चाहते हे जो सरासर गलत है। गुजराल ने कहा कि अधिकतर व्यापारियों ने आवाज उठाई है कि निवर्तमान कार्यकारिणी मतदाता सूची बनाकर आम चुनाव की तिथि घोषित करे जिसमें सभी ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी अपनी सहभागिता करे। गुजराल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में ऐसे दर्जनों वरिष्ठ कारोबारी हे जो ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करते हुए एक अच्छा नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं ।जिसमें व्यापारी हित सुरक्षित रह सकते हे शीघ्र चुनाव की घोषणा नहीं होने पर व्यापारी प्रशासन की मदद लेंगे। शीघ्र चुनाव की मांग करने वालों में अस्मित गुजराल, जसपाल सिंह कोहली, कुंदन सिंह बिष्ट, जेसी पंत, विशाल जुनेजा, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, भूपेश मौर्या, बलजीत सिंह, गुरमीत सिंह, पंकज कुमार, प्रिंस सयाली, कैलाश चंद्र, रवि बिष्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close