Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग के लाभ व साइबर सुरक्षा के बारे में बताया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

हर ब्लॉक के हर गांव तक हर ग्राहक के साथ संपर्क अभियान के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा ऊंचापुल एवं कुसुमखेड़ा शाखा हल्द्वानी के अधिकारियों ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम जयदेवपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उपस्थित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को संबोधित करते हुए ऊंचापुल शाखा के प्रबंधक तुषार चौहान एवं कुसुमखेड़ा शाखा की प्रबंधक पुष्पा मेहता द्वारा बैंक की ऋण जमा एवं बीमा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा वर्तमान समय में डिजिटल बैंकिंग के लाभ एवं साइबर सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में गिरिजा बूटीक की अध्यक्ष गीता सत्यवली ने महिलाओं हेतु रोजगार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।  कार्यक्रम में कमला परगाई, चंपा कोरंगा, पुष्पा पांडे सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close