Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsPoliticsRanikhetRudrpurUttarakhand News

Uttrakhand News:उत्तराखंड के 4 जिलों में 17 जगहों के बदले गए नाम,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न स्थानों के नाम बदलने के फैसले पर लगाई मुहर

उत्तराखंड के 4 जिलों में 17 जगहों के नाम बदले गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम बदलने के फैसले पर मुहर लगाई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन जगहों के नए नामकरण जनभावना और भारतीय संस्कृति एवं विरासत के अनुरूप किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर सरकार पर हमला बोला है।

🌸इन चार जिलों के लिए फैसला

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में स्थित विभिन्न जगहों के नाम बदलने की घोषणा की है।

🌸हरिद्वार जिले के इन जगहों के बदले नाम

सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, हरिद्वार जिले के औरंगजेबपुर का नाम शिवाजी नगर होगा। वहीं गाजीवाली का नाम आर्यनगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर, मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम अंबेडकर नगर, इदरीशपुर का नाम नंदपुर, खानपुर का नाम श्री कृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर रखा गया है।

🌸देहरादून जिले के इन जगहों के नाम में बदलाव

वहीं देहरादून जिले के देहरादून नगर निगम ब्लॉक के मियांवाला का नाम रामजीवाला, विकासनगर ब्लॉक के पीरवाला का नाम केसरी नगर, विकासनगर के ही चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर और सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर रखा गया है।

🌸नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले की इन जगहों को नई पहचान

नैनीताल जिले के नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग, पनचक्की से आईआईटी मार्ग का नाम गुरु गोलवरकर मार्ग रखा गया है। आगे उधम सिंह नगर जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम बदल कर कौशल्या पुरी कर दिया गया है।

🌸क्या बोले सीएम धामी?

इस फैसले के बारे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विभिन्न स्थानों के नाम बदलने का काम जनभावना और भारतीय संस्कृति एवं विरासत के अनुरूप किया जा रहा है ताकि लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।

🌸हम न तो पक्ष में, न ही खिलाफ- हरीश रावत

उत्तराखंड सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हम न तो इसके पक्ष में हैं और न ही इसके खिलाफ। हम बस यह बताना चाहते हैं कि नाम बदलना भाजपा का एजेंडा बन गया है क्योंकि उनके पास असली काम दिखाने के लिए कुछ नहीं है। पिछले साढ़े आठ साल पूरी तरह से विफल रहे हैं। अब जनता उनसे सवाल कर रही है। इन सवालों से ध्यान हटाने के लिए वे नाम बदलने का नाटक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close