Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurSomeshwarUttarakhand News

Uttrakhand News:माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर किया जारी

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों से संबंधित विभिन्न शिकायतों के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 4275 जारी कर दिया है। अब इस नंबर पर अभिभावक निजी विद्यालयों से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने शिक्षा निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में नंबर जारी करते हुए कहा कि इस पर आने वाली शिकायतों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा मंत्री ने टोल फ्री नंबर के साथ ही विभागीय वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in का भी विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, प्रदेशभर से अभिभावकों की निजी स्कूलों के शुल्क बढ़ाने, स्कूल ड्रेस एवं महंगी किताबें थोपे जाने की विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिसको देखते हुए विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।मंत्री ने कहा, इस नंबर पर अभिभावक प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 9ः30 से शाम 5ः30 बजे तक कॉल करके अपनी समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। निदेशालय स्तर से सक्षम अधिकारी दर्ज शिकायतों का हर दिन मूल्यांकन कर संबंधित जिले के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजेंगे। वहीं, संबंधित जिले के अधिकारी प्राप्त शिकायत का निराकरण करते हुए निदेशालय को रिपोर्ट करेंगे।

🌸एक क्लिक में मिलेगी जानकारीइसके अलावा विभाग की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है। वेबसाइट की खास बात यह है कि यह हिन्दी व अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें सभी संवर्गों की नियमावली, अशासकीय विनिमय, स्थानांतरण अधिनियम, आरटीई मैन्युअल सहित तमाम विभागीय गतिविधियों को समाहित किया गया है। यही नहीं वेबसाइट में सभी संवर्गों की वरिष्ठता सूची को भी अपलोड किया गया है। जिसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति एक क्लिक में हासिल कर सकता है।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती,निदेशक बेसिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल, एपीडी समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला, संयुक्त निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, जेपी. काला, राज्य पोर्टल प्रभारी मुकेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close