Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsHealthInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:अल्मोड़ा जिला अस्पताल में संजय पाण्डे की जोरदार पहल, मरीजों के लिए बड़े फैसले!

अल्मोड़ा, 3 अप्रैल 2025: अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजय पाण्डे की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए गए। बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र पंत, अपर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपांकर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

संजय पाण्डे ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और मरीजों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। उनकी मांगों पर प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही का भरोसा दिलाया और कई सुधारों को अमल में लाने का फैसला किया।
🌸बैठक में लिए गए बड़े फैसले:

✅ इन्हेलर वार्ड में चार्ट व्यवस्था:मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए अस्पताल के अंदर-बाहर निर्देशात्मक चार्ट लगाए जाएंगे।
✅ सेनेटाइजेशन सिस्टम:अस्पताल के प्रमुख हिस्सों को नियमित रूप से सेनेटाइज करने की व्यवस्था को अनिवार्य किया जाएगा।
✅ नर्सिंग स्टाफ का व्यवहार:
मरीजों और उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए।
✅ अटेंडेंट रूम का निर्माण: दूर-दराज से आने वाले तीमारदारों के लिए अलग से अटेंडेंट रूम बनाने की योजना को मंजूरी।
✅ कलर डॉपलर मशीन उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को तत्काल मशीन उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
✅ ईएनटी ओपीडी माइक्रोस्कोप:ईएनटी मरीजों के लिए माइक्रोस्कोप सुविधा जल्द अस्पताल में उपलब्ध होगी।
✅ ई-ऑपडी सुविधा:जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उनके लिए अस्पताल खुद मेडिकल पर्ची का प्रिंट देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close