Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsAlmora policeCrimeJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:चोरों ने तोड़े भैरव मन्दिर के ताले,पुलिस जुटी छानबीन में, स्थानीय पार्षद अमित व अभिषेक ने की क्षेत्र में सीसीटीवी की मांग

अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में लोगों की आस्था के केन्द्र लक्ष्मेश्वर स्थित खुटकुनी भैरव मंदिर के अज्ञात चोरों ने विगत रात्रि ताले तोड़कर दानपात्र में रखी धनराशि चोरी कर ली।सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद अमित साह मोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पुलिस कर्मी सतीश कुमार सूरज गोस्वामी तुरंत पहुंचे पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय पार्षद अमित साह ने मांग की है कि घटना में लिप्त अभियुक्तों को तत्काल पकड़ा जाए।साथ ही क्षेत्र के पार्षद अभिषेक जोशी ने इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की है।पार्षद अमित साह मोनू का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं।ऐसी घटनाओं में लिप्त चोरों की धड़पकड़ होना बेहद आवश्यक है।

साथ ही उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में फंसे युवक भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।लगातार क्षेत्र में पुलिस की गश्त होनी चाहिए और ऐसे अवांछित और नशाखोर संदिग्धों पर कार्यवाही होनी चाहिए। यहां पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट पार्षद अभिषेक जोशी आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close