Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurSomeshwarUttarakhand News

Uttrakhand News:उत्तराखंड सरकार अगले कुछ दिनों में नई सर्किल दरें कर सकता हैं घोषित,करीब 26 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान

उत्तराखंड सरकार अगले कुछ दिनों में नई सर्किल दरें घोषित कर सकता है। सर्किल दरों में करीब 26 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। वित्त विभाग सर्किल दरों को संशोधित करने की कसरत पूरी कर चुका है।

अब उच्च स्तर से हरी झंडी मिलते ही नई सर्किल दरें घोषित कर दी जाएंगी।नियमों में हर साल सर्किल दरों को संशोधित करने की व्यवस्था है। लेकिन पिछले दो साल से दरों का निर्धारण नहीं हो पाया है। वित्त विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष से ही नई सर्किल दरों को निर्धारित करने के लिए कसरत शुरू कर दी थी।सभी जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए थे और कई दौर की चर्चाएं हुईं थी। लेकिन विभिन्न कारणों से दरों का निर्धारण नहीं हो सका। इसकी एक प्रमुख वजह विधानसभा के उपचुनाव और निकाय चुनाव भी माने गए। लेकिन अब वित्त विभाग नई सर्किल दरों को घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जीडीपी की दर के हिसाब से औसतन सालाना आठ फीसदी की बढ़ोतरी संभावित है। पिछले दो साल से सर्किल दरों में संशोधन नहीं हुआ है। इस हिसाब से इस बार इसके 16 फीसदी तक होने का अनुमान है। इसमें पांच फीसदी की दर से महंगाई दर को जोड़ दें तो दो साल में यह 10 फीसदी हो जाती है।इस तरह जीडीपी और महंगाई दर के हिसाब से सर्किल दर करीब 26 फीसदी बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि उच्च स्तर से प्रस्ताव पर अनुमोदन का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही वित्त विभाग नई सर्किल दरें घोषित कर देगा।

🌸नए शहरों और कस्बों में जमीनों की दरें बढ़ेंगीराज्य के जिन इलाकों में पिछले दो-तीन साल में तेजी से अवस्थापना विकास हुआ है। जिन इलाकों में डबल लेन और फोर लेन परियोजनाओं का निर्माण हुआ है या ऐसी नई योजनाएं प्रस्तावित हैं, वहां सर्किल दरों में ज्यादा वृद्धि का अनुमान है। पहले से ही विकसित इलाकों में सर्किल दरों में कमा इजाफा हो सकता है, लेकिन नए इलाकों में वृद्धि दर ज्यादा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close