Monday 09/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।यादव सभा द्वारा रुद्रपुर में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन: समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोररुद्रपुर। आज रुद्रपुर में यादव सभा द्वारा एक भव्य ‘होली मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त सम्मानित यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई और समाज के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा की गई।समाज की एकजुटता और शिक्षा पर विमर्श:समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और संगठन को और अधिक मजबूत व एकत्र करने पर विशेष बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का आधार शिक्षा है, इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और जागरूक बनाना होगा।विवादास्पद फिल्म का विरोध:कार्यक्रम के दौरान यादव समाज की छवि खराब करने की कोशिशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग ‘यादव जी की लव स्टोरी’ जैसी बेहूदा फिल्में बनाकर समाज को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। सभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि समाज की मर्यादा को ठेस पहुँचाने वाले ऐसे फिल्मकारों और लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति:कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड) उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री पूरन सिंह यादव ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री अरविंद यादव, श्री डी.पी. यादव, और डॉ. बी.बी. सिंह यादव ने भी अपने विचार रखे।उपस्थित गणमान्य सदस्यों की सूची:कार्यक्रम में यादव समाज के सक्रिय सदस्य और सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:तहसील खटीमा के अंतर्गत आने वाले ग्राम झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवससितारगंज कोतवाली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खास प्रोग्राम का आयोजनअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में डॉ. एपीजे सभागार में सम्मान समारोह आयोजित,प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगार
Almora NewsAlmora policeCrimeDehradun NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रहार लगातारदन्या पुलिस टीम ने 16 घण्टों के भीतर लूट की घटना का किया खुलासा बुजुर्ग महिला को लहुलुहान कर कानों से कर्णफूल लूट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 5000 रुपये के इनाम से किया पुरस्कृत

🌸मामला-
दिनांक 09.04.2025 की सायं करीब 6 बजे CHC धौलादेवी से सूचना मिली कि एक 65 वर्षीय महिला के साथ लूट घटना हुई हैं। जिसकी सूचना प्रभारी थानाध्यक्ष श्री भगवान गिरी गोस्वामी द्वारा 🌸श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा की दी गयी थी।
🌸एसएसपी महोदय द्वारा मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल प्रभारी थानाध्यक्ष को आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर उ0नि0 श्री भगवान गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम CHC धौलादेवी पहुंची। पीड़िता बुजुर्ग श्रीमती मधुली देवी पत्नी स्व0 दुर्गा दत्त पाण्डे निवासी ग्राम अंडोली (रिखाड़ी) से पूछताछ करने बताया कि वह अपने भाई से मिलने आयी थी और जब वह पैदल-पैदल धौलादेवी के अपने गाँव अंडोली को जा रही थी तो एक अज्ञात युवक काफी देर से मेरे आगे-पीछे, आगे-पीछे कर रहा था। चौना के पास जगंल में उसके मुझे धक्का देकर घसीटकर नीचे की ओर ले गया और मेरे दोनों कानों से कर्णफूल खींच कर ले गया जिससे मेरे दोनों कान फट गये।
🌸एफआईआर-
उक्त घटना के सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा तहरीर दी गयी दाखिला तहरीर के आधार पर थाना दन्या में मुकदमा FIR NO- 08/2025 धारा 309(4)(6) BNS पंजीकृत किया गया।
🌸कार्यवाही-
अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी थानाध्यक्ष दन्या श्री भगवान गिरी द्वारा तत्काल टीम घटित कर मुकदमा उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त की खोजबीन शुरु की गयी।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। जिसमें बुजुर्ग महिला द्वारा बताये गये वेशभूषा धारण किया हुआ युवक दिखायी दिया। उसके बारे में सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी जुटाई गयी जिसकी पहचान बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी के रुप में हुई। लूट के आरोपी अभियुक्त बिशन सिंह की गिरफ्तार के लिये पुलिस टीम द्वारा देर रात्रि उसके ससुराल ग्राम चौना में दबिश दी गयी लेकिन वह फरार हो गया था।
आज दिनांक 10.04.2025 की प्रातः दबिश देकर फल्याट गांव से 01 कि0मी0 पहले दन्या की ओर आ रहे लूट के आरोपी अभियुक्त बिशन सिंह को टीम द्वारा घेरकर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा लूटे गये कर्णफूल जो उसके द्वारा अपने ससुराल चौना में छुपा रखे थे, अभियुक्त की निशानदेही पर दोनो कर्णफूलों को बरामद कर लिया गया।
🌸पूछताछ-
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में बेकरी में काम करता हैं। चौना गांव में उसका ससुराल हैं और बिशन पहाड़ी नाम के फेसबुक पेज भी चलाता हैं। परसों वह अपनी पत्नी को छोड़ने अपने ससुराल आया था।
अभियुक्त द्वारा बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। आज मौका पाकर दिल्ली भागने की फिराक में था। दन्या पुलिस टीम की तत्परता से 16 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
बिशन सिंह उम्र-25 वर्ष पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम गल्ली पो0 कफलनी, दन्या जनपद अल्मोड़ा

🌸थाना दन्या पुलिस टीम-
1-उ0नि0 श्री भगवान गिरी गोस्वामी
2-अपर उ0नि0 श्री पुष्कर सिंह खाती
3-अपर उ0नि0 श्रीमती बीना कौर
4-हेड कानि0 श्री मनोज कुमार कोहली
5-कानि0 श्री आनन्द सिंह रावत
6-होमगार्ड श्री गजेन्द्र सिंह
7-होमगार्ड श्री राजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close