Tuesday 14/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsPoliticsRanikhetRudrpurShrinagarTankpurUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने की तारीखों का हुआ ऐलान,इस दिन किया आयेगा रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी यूबीएसई ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार सती ने परीक्षा समिति की बैठक के बाद ये फैसला लिया है.

उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर देख सकेंगे.

उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मुकुल कुमार सती ने परीक्षा समिति की बैठक के बाद कहा कि बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया है कि आने वाले 19 अप्रैल को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए जाएंगे. नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट्स uaresults.nic.in. या ubse.uk.gov.in पर अपलोड किए जा सकेंगे. जहां से छात्र आराम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे. छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए एसएमएस पर भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. बता दें कि इस साल बोर्ड्स के एग्जाम में 2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

🌸इन सिंपल स्टेप्स से चेक कर सकेंगे बोर्ड रिजल्ट्स –

अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या मोबाइल पर uaresults.nic.in. या ubse.uk.gov.in वेबसाइट ओपन करें.

होमपेज पर UK Board Exam Result 2025′ लिंक पर .

फॉर्म में अपना रोल नंबर और डेट बर्थ भरें.

सबमिट पर . इसके बाद आपका रिजल्ट शो हो जाएगा.

🌸रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट ले लें.

2 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को इंतजार

बता दें कि राज्य में इस साल हाई स्कूल में 1,13,241 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 1,09,966 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं इंटर मीडिएट यानी 12वीं की बात करें तो कुल 1,08,981 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करवाया था. जिनमें से 1,06,454 छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुए थे. इस साल बोर्ड एग्जाम्स 21 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक आयोजित की गईं थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close