Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
AccidentCrimeHaldwani NewsLatest PostNainital NewsRudrpurUttarakhand News

Uttrakhand News:यहां मैदान में मिला 15 साल के बच्चे का शव, दबाकर हत्या की आशंका

उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल के पास एक मैदान में 15 साल के बच्चे का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसकी पहचान अंकित गंगवार (15) पुत्र देव दत्त गंगवार निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा घर से स्कूल जाने को निकला था और दोपहर में उसका शव मिला। माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सूचना पर एसपी क्राइम नीहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।

मृतक के पिता देव दत्त ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अंकित को तैयार कर स्कूल भेजा था। वे भी फैक्टरी काम पर चले गए थे। दोपहर में उनको रिश्तेदार ने अंकित का शव पड़ा होने की सूचना दी थी।बेटा ट्रांजिट कैंप के मछली मार्केट के पास एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उनको नहीं पता कि बेटा स्कूल के बजाय सुनसान जगह पर कैसे पहुंच गया। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close