Monday 07/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियानटीईटी-2 की बाध्यता पर भड़के वरिष्ठ शिक्षक-अखिलेश चन्द्र चमोला ने शिक्षा मंत्री से मांगा हस्तक्षेपराष्ट्रीय मंच पर चमका पौड़ी का शिक्षा मॉडल,चड़ीगांव-बीरोंखाल के दो शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रतिष्ठित सम्मान2013 की बाढ़ के 13 साल बाद भी अधूरी सुरक्षा दीवार-अलकनंदा के किनारे फिर मंडरा रहा खतरा,सितंबर अंत से आंदोलन की चेतावनीजिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमीपैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायतामानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गयाश्रीनगर में गूंजा कान्हा की बाल लीलाओं का उल्लास-ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दही-हांडी की धूम,नन्हे बाल गोपालों ने मोहा मनकांग्रेस के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शनजन्माष्टमी पर देर रात तक मंदिरों में पहुंचे महापौर विकास शर्मा
AccidentAdventureDehradun NewsJobLatest PostUttarakhand News

Uttrakhand News:उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान हुआ एक दर्दनाक हादसा,हादसे में एक पर्यटक की मौत

उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों से भरी राफ्ट अचानक नदी में पलट गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान देहरादून निवासी सागर नेगी के तौर पर हुई है।

हादसा टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गरुड़ चट्टी के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पर्यटक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

🌸क्या है पूरा मामला

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक कुछ युवक राफ्टिंग कर रहे हैं। इस दौरान एक युवक नीचे नदी में गिर जाता है। वह लहरों के साथ बहता चला जाता है। इस दौरान राफ्ट भी नदी की तेज धारा के साथ जाती हुई दिखती है। राफ्ट चला रहा शख्स युवक के पास जाकर उसे बचाने की कोशिश करता है लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। बताया जा रहा है कि राफ्टिंग शिवपुरी से शुरू हुई थी। गरुड़ चट्टी के पास हादसा हो गया।

🌸अपने दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने पहुंचा था

देहरादून से राफ्टिंग के लिए पहुंचा एक युवक गरूड़ चट्टी में रैपिड पर गंगा में गिर गया। राफ्ट सवार अन्य लोगों व गाइड ने बमुश्किल युवक को राफ्ट पर वापस लाया। युवक के बेहोश होने पर उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएअसाई योगेश चंद्र पांडेय के मुताबिक बुधवार की सुबह देहरादून स्थित पटेल नगर निवासी 28 वर्षीय सागर नेगी अपने कुछ दोस्तों के साथ राफ्टिंग के लिए पहुंचा था। राफ्टिंग करते हुए अचानक ब्रह्मपुरी में उनकी राफ्ट पलट गई, जिसमें सभी गंगा में जा गिरे। इसी बीच सभी को गाइड व अन्य एक-एक कर राफ्ट पर चढ़ाया, जिसमें सागर बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगा किनारे से सागर को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close