Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के क्षेत्र के लोगों का धरना राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में और एडवोकेट विनोद तिवारी के नेतृत्व में पांचवें दिन भी रहा जारी

धैर्य की परीक्षा ना ले जिला प्रशासन और सरकार चुकानी होगी भारी कीमत 

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के क्षेत्र के लोगों का धरना राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में और एडवोकेट विनोद तिवारी के नेतृत्व में पांचवें दिन भी जारी रहा है। 

भारी संख्या में लोग रहे मौजूद व्यापार मंडल विक्टोरिया क्लब और द एस्प्रेंट अजय जोशी आए समर्थन में।

आज गांधी पार्क से सरकार को चुनौती देते हुए और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए विनोद तिवारी ने कहा है कि यदि अगले 48 घंटे में जिला प्रशासन का कोई अधिकारी गांधी पार्क में हमारी बात सुनने के लिए नहीं आया और हमारी मांग में पूरी नहीं की तो 48 घंटे के बाद मंगलवार की सुबह आंदोलन का दायरा बड़ा किया जाएगा और मांगे दो सूत्रों से बड़ा करके पांच सूत्रीय कर दी जाएगी जो सरकार के लिए आने वाले समय में भारी संकट पैदा कर देगी। और आंदोलन का दायरा नहीं मुद्दों के साथ बड़ा कर दिया जाएगा जो पूरे प्रदेश भर में राज्य की सरकार के लिए चुनौती पैदा करेगी और 2027 के चुनाव में सरकार की विदाई  भी कर सकती है।

वहीं कई भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा भी गांधी पार्क से किया जाएगा जिससे जिला प्रशासन आने वाले समय में असहज हो सकता है।

राष्ट्र नीति संगठन बयान जारी करते हुए कहा है कि अभी तक उनका आंदोलन किसी सरकार के खिलाफ किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है लेकिन अगर अगले 48 घंटे में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो या सीधे सरकार और किसी पार्टी विशेष के खिलाफ तब्दील जरूर होगा।

वही अल्मोड़ा की 6 विधानसभा सीटों के छह विधायकों को भी अपने भविष्य के बारे में सोच लेने की सलाह आज चेतावनी के माध्यम से दी गई। 

आज के आंदोलन में मुख्य रूप से नंदन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह कनवाल, जोगा सिंह,निखिल सिंह, बलवंत सिंह, सुंदर सिंह बोरा, प्रकाश पांडे, पुरन सिंह बोरा,राजू कांडपाल,दीपक सिंह बिष्ट, देवेंद्र मेहता,राजेंद्र आर्या आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close